न्यूजीलैंड लौटने में असमर्थ प्रवासी भारतीयों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 11, 2021 20:42 IST2021-10-11T20:42:57+5:302021-10-11T20:42:57+5:30

NRIs unable to return to New Zealand demonstrated at Jantar Mantar | न्यूजीलैंड लौटने में असमर्थ प्रवासी भारतीयों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन

न्यूजीलैंड लौटने में असमर्थ प्रवासी भारतीयों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर न्यूजीलैंड में रहने वाले 80 भारतीयों के एक समूह ने सोमवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। ये लोग यहां फंस गए हैं क्योंकि न्यूजीलैंड ने कोविड-19 महामारी के कारण भारत से यात्रा निलंबित कर दी है।

न्यूजीलैंड में एक स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी कंपनी में काम करने वाले जगदीप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उन्हें द्वीपीय देश लौटने की अनुमति दी जाए। सिंह 2020 में अपनी नवजात बेटी के साथ परिवार से मिलने यहां आए थे लेकिन भारत में ही फंस गए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी बेटी के जन्म के बाद पत्नी के साथ आया था लेकिन कोविड-19 के कारण यहां फंस गया। इस बीच, हमारे अस्थायी वीजा की अवधि समाप्त हो गयी और अब न तो भारत और न ही न्यूजीलैंड सरकार हमारे घर लौटने में मदद कर रही है।’’

सिंह ने बताया कि विभिन्न निजी कारणों से भारत लौटे सभी लोगों की यही स्थिति है। उन्होंने कहा, ‘‘कई प्रदर्शनकारी छात्र हैं जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए लौट नहीं पा रहे हैं। हमारा काम, संपत्ति सब कुछ वहां है। पिछले एक साल में 80 प्रतिशत लोगों के अस्थायी वीजा की अवधि समाप्त हो गयी है और न्यूजीलैंड सरकार ने सभी विदेशी फाइलों को मंजूरी देने की प्रक्रिया बंद कर दी है।’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत सरकार और यहां न्यूजीलैंड उच्चायोग को पत्र लिखे थे लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। सिंह ने कहा, ‘‘अब से हर दिन हम तब तक प्रदर्शन करेंगे जब तक हमें भारत सरकार और न्यूजीलैंड उच्चायोग से कोई आश्वासन नहीं मिल जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: NRIs unable to return to New Zealand demonstrated at Jantar Mantar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे