लाइव न्यूज़ :

NRC विवादः केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- AAP की रणनीति झूठ के इर्दगिर्द, केजरीवाल हैं भ्रमित

By भाषा | Updated: October 6, 2019 19:11 IST

पिछले महीने केजरीवाल ने कहा था कि अगर दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू होता है तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी छोड़नी पड़ेगी जिसपर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने एनआरसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दिए बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को यह समझ है कि यह कितना महत्वपूर्ण है क्योंकि कोई भी देश अपने यहां घुसपैठियों को नही रहने देना चाहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा दिल्ली विधानसभा में लोकसभा की सफलता दोहराएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने एनआरसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दिए बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को यह समझ है कि यह कितना महत्वपूर्ण है क्योंकि कोई भी देश अपने यहां घुसपैठियों को नही रहने देना चाहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा दिल्ली विधानसभा में लोकसभा की सफलता दोहराएगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने केजरीवाल ने कहा था कि अगर दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू होता है तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी छोड़नी पड़ेगी जिसपर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

जावड़ेकर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ एनआरसी पर केवल केजरीवाल भ्रमित हैं और यह उनकी समझ है लेकिन वह देश के लोगों का विचार नहीं है, वे जानते हैं कि कोई भी देश घुसपैठियों को रहने की इजाजत नहीं दे सकता। इसलिए एनआरसी बहुत महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि नागरिकता संशोधन विधेयक पारित किया जाएगा। विधेयक में मुस्लिम बहुल देशों अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले हिंदू, जैन, सिख, ईसाई, पारसी लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है,जो छह साल से अधिक समय से भारत में रह रहे हैं।

जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि ‘आप आदमी पार्टी’ (आप) की रणनीति झूठ के इर्दगिर्द है और दूसरों के कार्यों का श्रेय लेने की है। उन्होंने दावा किया कि अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। भाजपा को मई 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर जीत मिली थी लेकिन विधानसभा चुनाव में वह यह सफलता दोहरा नहीं सकी और पार्टी 70 में केवल तीन सीटों पर ही जीत दर्ज की।

इस बारे में पूछे जाने पर जावड़ेकर ने कहा, ‘‘ इस बार भाजपा 2019 लोकसभा चुनाव की सफलता को विधानसभा चुनाव में भी दोहराएगी। हम दिल्ली में जीत रहे हैं और वह भी प्रचंड बहुमत से।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा करेगी?

उन्होंने कहा, पार्टी ने अबतक चेहरे की घोषणा नहीं की है और यह मामला चुनाव रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य विशेष का मामला है। हमनें महाराष्ट्र और हरियाणा में मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा की। इसलिए कुछ जगह हम घोषणा करते हैं और कुछ जगहों पर नहीं। देवेंद्र फड़णवीस और मनोहर लाल खट्टर के नाम की घोषणा मौजूदा मुख्यमंत्री होने के नाते नहीं बल्कि रणनीति के तहत की। रणनीति और नीति को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए।’’

दिल्ली प्रदेश भाजपा नेतृत्व में किसी बदलाव के बारे में पूछे जाने पर जावड़ेकर ने कहा कि पार्टी का ध्यान विधानसभा चुनाव जीतने पर है और वह इसकी तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम संगठनात्मक चुनाव और उसकी समय सारिणी की घोषणा कर चुके हैं। मौजूदा समय में हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में बदलने (मनोज तिवारी को) का सवाल ही कहां हैं। हमारी पार्टी में संगठानात्मक चुनाव की एक प्रणाली है।’’ जावड़ेकर ने कहा, ‘‘ नया अध्यक्ष चुनाव के जरिये आता है। हम किसी को नहीं हटाते। जिम्मेदारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को जाती है इसका मतलब हटाना नहीं है।’’ 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे