लाइव न्यूज़ :

NRC Final List: एनआरसी लिस्ट में वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, कारगिल के पूर्व योद्धा को जगह नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 1, 2019 08:30 IST

असम में बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची शनिवार को ऑनलाइन जारी कर दी गई। इसमें करीब 19.07 लाख आवेदकों को बाहर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनआरसी की अंतिम सूची शनिवार को जारी हुई। असम के 19 लाख से ज्यादा लोगों में देश के देश के पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची में जगह नहीं पाने वालों में कारगिल युद्ध में हिस्सा ले चुके पूर्व सैन्यकर्मी, एआईयूडीएफ के वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक के नाम भी शामिल हैं. यही हाल कांग्रेस विधायक इलियास अली की बेटी का भी है.

अली और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम हालांकि अद्यतन एनआरसी सूची में शामिल हैं. कारगिल युद्ध में भाग लेनेवाले और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मोहम्मद सनाउल्लाह को सूची में जगह नहीं मिली है, जिन्हें विदेशी अधिकरण द्वारा 'विदेशी' घोषित किए जाने के बाद इस वर्ष मई में कुछ दिनों तक हिरासत में रखा गया था.

सनाउल्लाह की दो बेटियों और एक बेटे को शामिल नहीं किया गया है, जबकि उनकी पत्नी का नाम सूची में शामिल है.

एआईयूडीएफ के विधायक अनंत कुमार मालो, जो बोंगईगांव जिले के अभयपुरी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने कहा, ''मैं अंतिम एनआरसी सूची में अपना नाम नहीं खोज पाया. मेरे बेटे का नाम भी एनआरसी की अंतिम सूची में नहीं है. '' एआईयूडीएफ के ही पूर्व विधायक अता उर रहमान मजरभुइयां का नाम भी इस सूची में शामिल नहीं है.

मजरभुइयां ने कहा, ''संविधान यह निर्धारित करता है कि कौन भारत का नागरिक है और मेरे पास इसे साबित करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज हैं. मैं कटिगोरा से दो बार विधायक रह चुका हूं। यह उत्पीड़न है और यह एनआरसी त्रुटिपूर्ण है.''

टॅग्स :एनआरसीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं