लाइव न्यूज़ :

एनपीपी नेता, उपराज्यपाल से मिले, रिक्त पदों को तेज़ी से भरने की मांग की

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:39 IST

Open in App

जम्मू, 16 नवंबर नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा जिसमें विभिन्न विभागों में त्वरित आधार पर रिक्त पदों को भरने समेत उनकी पार्टी की अलग अलग मांगें शामिल हैं।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के राज्य सचिव गगन प्रताप सिंह के साथ, पूर्व मंत्री ने राजभवन में सिन्हा से मुलाकात की और आम आदमी तथा विशेष रूप से उधमपुर जिले से जुड़े मुद्दों को रखा।

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के बीच बढ़ती “बेचैनी”को रेखांकित करते हुए सिंह ने रिक्त पदों को भरने के लिए तेजी से काम करने का आह्वान किया।

प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने पार्टी अध्यक्ष द्वारा रखे गए मुद्दों को इत्मीनान से सुना और लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया।

इससे पहले दिन में, सिंह ने बढ़ती बेरोज़गारी और जरूरी चीज़ों की बढ़ती कीमतों को लेकर यहां प्रेस कल्ब के बाहर भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की अगुवाई की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो