लाइव न्यूज़ :

मेघालय उपचुनाव के लिए एनपीपी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:34 IST

Open in App

शिलांग, सात अक्टूबर मेघालय की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ एनपीपी के उम्मीदवारों पीएस सिएम और लम्फरंग ब्लाह ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा, उपमुख्यमंत्री प्रेसटोन तिनसोंग और मंत्री एस धर मौजूद थे।

सिएम ने मावरिंगकेंग सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। यह सीट कांग्रेस के विधायक डेविड नोनग्रुम का इस साल के शुरू में निधन होने की वजह से खाली हो हुई है। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हाईलैंडर खारमालकी ने भी बृहस्पतिवार को अपना नामांकन भरा ।

मावफलांग सीट से लम्फरंग एनपीपी के उम्मीदवार हैं। यह सीट निर्दलीय विधायक एसके सुन्न के निधन की वजह से खाली हुई है।

खासी जयंतिया हिल्स क्षेत्र की दो सीटों और गारो हिल्स क्षेत्र की राजाबाला सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव है। मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह