लाइव न्यूज़ :

अब कोविड-प्रोटोकॉल के पालन के साथ एक समय में एक स्थान पर 100 लोग कर सकते हैं कार्यक्रम

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:33 IST

Open in App

लखनऊ, 19 सितंबर उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार से कोविड-19 के दृष्टिगत नषिद्ध क्षेत्र के बाहर गतिविधियां करने संबंधी नियमों में ढील दी है जिसमें एक समय में एक स्थान पर 100 व्यक्तियों को कोविड-प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी गई है, अब तक 50 लोगों को एक समय में एक स्थान पर कार्यक्रम करने की अनुमति थी।

राज्य में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित एक पत्र में अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा, “बंद या खुले स्थानों पर एक समय में अधिकतम 100 व्यक्तियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार अनुमति होगी। कोविड हेल्‍प डेस्‍क की स्थापना प्रवेश द्वार पर की जाएगी।’’

उन्‍होंने यह भी स्पष्ट किया है कि आयोजन या समारोह स्‍थलों पर आमंत्रित अतिथियों के बैठने की व्यवस्था में दो गज की दूरी के प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन किया जाएगा।

इससे पहले इसी वर्ष के 19 जून के सरकारी आदेश के अनुसार अधिकतम 50 व्यक्तियों को खुले या बंद स्थानों पर एक साथ, एक समय में इकट्ठा होने की अनुमति थी।

ताजा आदेश में कहा गया है कि शौचालयों में पर्याप्त साफ-सफाई और सेनेटाइजेशन की समुचित व्यवस्था रखनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे