लाइव न्यूज़ :

हिंदुत्व को ‘सॉफ्ट टारगेट’ मानकर बनाए गए विज्ञापनों पर अब सीधे कानूनी कार्रवाई होगी : मप्र के गृह मंत्री

By भाषा | Updated: November 1, 2021 19:44 IST

Open in App

इंदौर, एक नवंबर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि हिंदुत्व को ‘सॉफ्ट टारगेट’ मानकर विज्ञापन बनाए जाने का चलन बर्दाश्त के काबिल नहीं है और आइंदा ऐसे इश्तेहार सामने आने पर राज्य सरकार चेतावनी देने के बजाय संबंधित कम्पनी पर सीधे कानूनी कार्रवाई करेगी।

मिश्रा ने डाबर के फेम क्रीम ब्लीच और फैशन एवं आभूषण डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए गए मंगलसूत्र के विज्ञापनों पर हाल ही में आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी और विवाद गहराने पर दोनों विज्ञापन वापस ले लिए गए थे।

भाजपा शासित राज्य के गृह मंत्री मिश्रा ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "चाहे डाबर का विज्ञापन हो या सब्यसाची का विज्ञापन हो, जो भी व्यक्ति हिंदुत्व को सॉफ्ट टारगेट (आसान निशाना) मानकर वार करता है, हमें इस बात पर आपत्ति होती है और यह चलन बर्दाश्त के काबिल नहीं है।"

उन्होंने कहा कि आइंदा कोई भी कम्पनी इस तरह के आपत्तिजनक विज्ञापन पेश करेगी, तो उसे चेतावनी नहीं दी जाएगी बल्कि सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मिश्रा ने कहा, "आप (विज्ञापन निर्माता) एक ही धर्म को निशाना क्यों बना रहे हैं? अगर आपमें हिम्मत है, तो आप किसी दूसरे धर्म को निशाना बनाकर दिखाएं।"

वायु की खराब गुणवत्ता वाले शहरों में पटाखों को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की लगाई बंदिशों के दीपावली के आगामी त्योहार पर असर के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संविधान में सभी लोगों को उनके त्योहार मनाने की आजादी दी गई है और नियम-कायदों को ध्यान में रखकर नागरिक आराम से अपने त्योहार मनाएं।

मिश्रा ने प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) की ऊंची दरों के लिए कमलनाथ की अगुवाई वाली पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘पेट्रोल-डीजल पर हमने वैट नहीं बढ़ाया है। कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान अपने घोषणापत्र में कहा था कि वह सूबे की सत्ता में आने पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करेगी। लेकिन कमलनाथ सरकार ने इन पर वैट बढ़ा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल