लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 863 कंटेनमेंट जोन में रहते हैं 43 लाख लोग, श्रमिक ट्रेनों से अब तक आ चुके हैं 13 लाख 54 हजार श्रमिक

By सुमित राय | Updated: May 23, 2020 16:39 IST

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि अब कुल 863 हॉटस्पॉट यानी कंटेनमेंट जोन हैं, जो 485 थाना क्षेत्र में हैं, जहां कुल 7 लाख 80 हजार मकान हैं, इनमें 43 लाख लोग कंटेनमेंट जोन में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अब कुल 863 हॉटस्पॉट यानी कंटेनमेंट जोन हैं, जो 485 थाना क्षेत्र में हैं।कंटेनमेंट जोन में कुल 7 लाख 80 हजार मकान हैं और इनमें 43 लाख लोग रहते हैं।उत्तर प्रदेश में अब तक 5735 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में बढ़ता जा रहा है और राज्य में अभी भी कुल 863 हॉटस्पॉट यानी कंटेनमेंट जोन हैं, जो 485 थाना क्षेत्र में हैं, जहां कुल 7 लाख 80 हजार मकान हैं और 43 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रहते हैं।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि अब कुल 863 हॉटस्पॉट यानी कंटेनमेंट जोन हैं, जो 485 थाना क्षेत्र में हैं, जहां कुल 7 लाख 80 हजार मकान हैं, इनमें 43 लाख लोग कंटेनमेंट जोन में हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 1018 श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रदेश में आ चुकी हैं, इनमें 13 लाख 54 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं। अब तक सभी ट्रेनों, बसों को मिलाकर 21 लाख लोग हमारे प्रदेश में विभिन्न प्रदेशों से श्रमिक और कामगार आ चुके हैं।

अवनीश अवस्थी ने बताया कि आज कल में 178 ट्रेनें चल रही हैं, वो भी हमारे प्रदेश में जल्द आ जाएंगी, मुख्यमंत्री का आदेश है कि प्रदेश हर संभव सहयोग अन्य प्रदेशों को देते हुए, रेलवे का सहयोग लेते हुए किसी भी राज्य से लोगों को प्रदेश में लाने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने बताया कि क्वारंटाइन सेंटर में जो इच्छुक लोग हैं वे अपने जॉब कार्ड भी भरवा सकते हैं, उनको रोजगार देने के लिए एक वेबसाइट तैयार की जा रही है, अगर कहीं भी इंडस्ट्री में कोई भी आवश्यकता होगी तो उन्हें कौशल के आधार पर काम उपलब्ध कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं 12319 लोग

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 5735 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 152 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि उत्तर प्रदेश में 3238 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव