लाइव न्यूज़ :

‘‘अब मंत्री जी को भी पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि जनता उन्हें पैदल कर देगी’’ : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: October 22, 2021 11:02 IST

Open in App

लखनऊ, 22 अक्टूबर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के एक मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘अब मंत्री जी को भी पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि जनता उन्हें पैदल कर देगी।’’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने बृहस्पतिवार को जालौन में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया था कि प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से पेट्रोल और डीजल के दाम बहुत कम बढ़े हैं और 95 फीसद लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता ही नहीं है।

तिवारी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछे जाने पर कहा था, "आज मुट्ठी भर लोग हैं जो चार पहिया गाड़ी से चल रहे हैं, जिनके लिए पेट्रोल की उपयोगिता है। आज समाज के अंदर 95% लोग हैं जिन्हें पेट्रोल-डीजल की आवश्यकता नहीं है।"

शुक्रवार को सपा प्रमुख यादव ने एक ट्वीट में कहा, ''उत्तर प्रदेश के भाजपाई मंत्री जी ने कहा कि महंगे पेट्रोल से आम जनता को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि 95% जनता को पेट्रोल की जरूरत नहीं है। अब मंत्री जी को भी नहीं पड़ेगी क्योंकि जनता उन्हें पैदल कर देगी। सच्चाई तो यह है कि 95% जनता को भाजपा की ज़रूरत नहीं है।''

उन्होंने कहा कि ‘‘ ‘थार’ में तो डीजल पड़ता है ना?'' यादव ने यह सवाल पूछकर गत तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की ओर ध्यान दिलाया जिसमें थार जीप से कुचलने से चार किसानों की मौत हो गई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा के खिलाफ किसानों की ओर से हत्या और कुचलकर मारने का मामला दर्ज कराया गया। आशीष को पिछले दिनों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?