लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय पेंशन योजना में अब झारखंड सरकार केन्द्र की तर्ज पर 14 प्रतिशत योगदान देगी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 22:45 IST

Open in App

रांची, 29 जून झारखंड सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत कर्मचारियों के खाते में केन्द्र सरकार की तर्ज पर सरकारी अंशदान में चार प्रतिशत वृद्धि कर उसे 14 प्रतिशत करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने केन्द्र सरकार द्वारा एक अप्रैल, 2019 से केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए लागू इस योजना को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार पर लगभग 342 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार, अब एनपीएस में कर्मचारियों के खाते में राज्य सरकार कर्मचारियों के मूल वेतन और महंगाई भत्ते को जोड़कर बनी राशि का 14 प्रतिशत जमा करेगी जबकि कर्मचारी पहले की तरह दस प्रतिशत की राशि का ही योगदान करेंगे। राज्य सरकार का यह फैसला इस वर्ष पहली जुलाई से लागू होगा।

ज्ञातव्य है कि केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए पहली अप्रैल, 2019 से यह योजना लागू की थी लेकिन अनेक अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी अबतक यह योजना लागू नहीं थी और यहां राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के बराबर ही उनके खातों में दस प्रतिशत का अंशदान करती थी।

इसके अलावा, कर्मचारियों से जुड़े एक अन्य फैसले में मंत्रिपरिषद ने तय किया कि अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए अब हिंदी टाइपिंग का ज्ञान अनिवार्य नहीं होगा लेकिन हिंदी टाइपिंग सीख लेने और इसकी निर्धारित स्पीड प्राप्त करने के बाद ही नौकरी की संपुष्टि होगी।

राज्य कर्मियों को राहत देते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला किया कि सेवाकाल में मृत्यु के उपरांत अनुकंपा के आधार पर उनके आश्रितों को नौकरी पर रखने के पूर्व हिंदी टाइपिंग जानना अनिवार्य नहीं होगा। अब आश्रितों को नौकरी दे दी जाएगी और उन्हें बाद में हिंदी टाइपिंग की अनिवार्य टाइपिंग स्पीड प्राप्त करनी होगी। ऐसा नहीं होने की स्थिति में सेवा संपुष्टि व प्रोन्नति का लाभ नहीं मिल सकेगा।

मंत्रिपरिषद के इस निर्णय से कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिलने में होने वाले विलंब से अब बचा जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?