लाइव न्यूज़ :

अब कांग्रेस की हरियाणा इकाई में बढ़ी गुटबाजी, हुड्डा समर्थक विधायकों का नेतृत्व परिवर्तन पर जोर

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई कांग्रेस की पंजाब और राजस्थान इकाइयों में कलह की स्थिति अभी थमी भी नहीं है कि पार्टी की हरियाणा इकाई में गुटबाजी बढ़ गई है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक विधायक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से कुमारी सैलजा को हटाने की पैरवी कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, सैलजा के समर्थकों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता ओमप्रकाश चौटाला की जेल से रिहाई के बाद हुड्डा गुट अपनी सक्रियता बढ़ाने की कोशिश में है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक में शामिल 19 विधायकों में ज्यादातर ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की मांग की और हुड्डा को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपने की पैरवी की। हुड्डा फिलहाल विधायक दल के नेता हैं। हरियाणा में कांग्रेस के 31 विधायक हैं।

विधायकों के साथ बैठक के बारे में पूछे जाने पर बंसल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह सामान्य बैठक थी। संगठन को लेकर बात हुई है। इसमें किसान आंदोलन और पार्टी को मजबूत करने के बारे में भी बात हुई।’’

हालांकि, हुड्डा के समर्थक एक नेता ने कहा, ‘‘हरियाणा कांग्रेस में अब नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है। हमारा मानना है कि हुड्डा जी की अगुवाई में ही भाजपा की सरकार को ज्यादा कारगर ढंग से चुनौती दी जा सकती है और कांग्रेस मजबूत हो सकती है।’’

उधर, सैलजा समर्थक एक नेता का कहना है, ‘‘नेतृत्व परिवर्तन की मांग कोई नयी नहीं है। लेकिन इस सक्रियता (हुड्डा गुट की) का कारण ओमप्रकाश चौटाला की जेल से रिहाई और जाट राजनीति है। सैलजा जी ने अब तक सभी नेताओं और समूहों के साथ संतुलन बनाकर काम किया है। आगे संगठन बनाने में भी सबकी सुनी जाएगी।’’

कांग्रेस में पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय स्तर पर संगठन का निर्माण भी नहीं हो पाया है। सैलजा के करीबी सूत्रों का कहना है कि आने वाले कुछ सप्ताह में सभी 22 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया