लाइव न्यूज़ :

अब हरियाणा में नहीं चल सकेंगे छह लाख डीजल और पेट्रोल वाले वाहन, CPCB ने की सूची तैयार

By भाषा | Updated: November 29, 2018 00:16 IST

सीपीसीबी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि 15 साल से पुराने 2,87,613 पेट्रोल वाहनों जबकि 10 साल से पुराने 3,07,453 डीजल वाहनों को चिह्नित किया गया है।

Open in App

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने 10 साल से ज्यादा पुराने करीब छह लाख डीजल और पेट्रोल वाहनों की सूची तैयार की है जिन्हें हरियाणा में चलने की अनुमति नहीं होगी।

इस सूची में एनसीआर के शहरों गुड़गांव, सोनीपत और बहादुरगढ़ सहित हरियाणा के इन वाहनों की पंजीकरण संख्या, प्राधिकरण का नाम और पंजीकरण का सीरीज भी दिया गया है।

सीपीसीबी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि 15 साल से पुराने 2,87,613 पेट्रोल वाहनों जबकि 10 साल से पुराने 3,07,453 डीजल वाहनों को चिह्नित किया गया है।

एजेंसी के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब चल रही है। यहां वायु गुणवत्ता इंडेक्स 323 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 अंक तक वायु गुणवत्ता सूचकांक को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 तक ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 तक ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के स्तर को ‘‘खराब’’, 301 से 400 के स्तर को ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के स्तर को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में रखा जाता है।

सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली के 25 इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में है वहीं 11 क्षेत्रों में यह खराब की श्रेणी में है।

इसमें कहा गया कि पीएम 2.5 का स्तर 179 रहा वहीं पीएम 10 का स्तर 338 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) , गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ रही वहीं गुडगांव में यह ‘खराब’ की श्रेणी में रही।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की चादर लिपटी हुई है और हवा की गति तथा वेंटिलेशन सूचकांक प्रदूषक तत्वों के हटने के अनुकूल नहीं है।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी