लाइव न्यूज़ :

‘अब मथुरा की तैयारी’: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:08 IST

Open in App

लखनऊ, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि अयोध्या और काशी में भव्य मंदिर निर्माण जारी है और मथुरा में मंदिर निर्माण की तैयारी की जा रही है।

मौर्य ने एक ट्वीट में कहा "अयोध्या, काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है। जय श्रीराम, जय शिवशम्भू, जय श्री राधेकृष्ण।"

मथुरा भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान है।

उत्तर प्रदेश के आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपमुख्यमंत्री के इस बयान के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

मथुरा जिला प्रशासन ने भगवान कृष्ण की 'वास्तविक जन्म भूमि' पर उनकी मूर्ति स्थापित करने की अखिल भारत हिंदू महासभा की घोषणा के मद्देनजर 28 नवंबर को धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

महासभा का दावा है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान मथुरा के प्रमुख मंदिर के बगल में स्थित मस्जिद के अंदर है।

मथुरा के जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि किसी को भी मथुरा में माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

मौर्य के ट्वीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे जाहिर होता है कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार के डर से ऐसे विवादास्पद मुद्दे उठा रही है।

उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा "इससे पता लगता है कि भाजपा को अगले विधानसभा चुनाव में अपनी हार का आभास हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं