लाइव न्यूज़ :

अब नोएडा मेट्रो में मना सकते है जन्मदिन का जश्न, जानें बुकिंग का पूरा प्रॉसेस

By भाषा | Updated: February 14, 2020 07:25 IST

एनएमआरसी ने कहा कि इच्छुक आवेदक एक ट्रेन में अधिकतम चार डिब्बों के लिए अनुरोध कर सकते हैं और बुकिंग करने के लिए, उन्हें कम से कम 15 दिन पहले एक आवेदन जमा करना होगा, जिसे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर माना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देलोग अब जन्मदिन की पार्टियों, शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य समारोहों के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के डिब्बों को बुक कर सकते हैं। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बुधवार को यह घोषणा की।

लोग अब जन्मदिन की पार्टियों, शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य समारोहों के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के डिब्बों को बुक कर सकते हैं। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बुधवार को यह घोषणा की।

निगम ने एक बयान में कहा कि एनएमआरसी ने जन्मदिन पार्टी, शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य समारोहों के लिए एक आकर्षक नीति तैयार की है, जिसका मतलब है कि अब यात्रा के साधन के अलावा नोएडा मेट्रो मनोरंजन और समारोहों के लिए एक सुलभ, आकर्षक और किफायती गंतव्य बन जाएगा।

एनएमआरसी के बयान के अनुसार कार्यक्रम में शराब नहीं परोसा जा सकता है और मेहमानों को अन्य मेट्रो यात्रियों की तरह ही मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा।

एनएमआरसी ने कहा कि इच्छुक आवेदक एक ट्रेन में अधिकतम चार डिब्बों के लिए अनुरोध कर सकते हैं और बुकिंग करने के लिए, उन्हें कम से कम 15 दिन पहले एक आवेदन जमा करना होगा, जिसे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर माना जाएगा।

इसमें कहा गया है कि एनएमआरसी द्वारा बुकिंग की पुष्टि किये जाने के बाद आवेदक को शुल्क जमा करना होगा जो पांच हजार रुपये से लेकर दस हजार रुपये प्रति घंटे प्रति मेट्रो कोच के हिसाब के अलग-अलग होगा।

20,000 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी भी जमा करनी होगी और कर बुकिंग पर अतिरिक्त कर भी जमा करना होगा। किसी भी समारोह के लिए वयस्कों और बच्चों समेत अधिकतम 50 लोगों को आने की अनुमति होगी। एनएमआरसी कर्मचारी रखरखाव का ध्यान रखेंगे। बयान में कहा गया है कि आवेदकों को नीति के तहत दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया