लाइव न्यूज़ :

अब 15 से ज्यादा निकाय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध: एनडीएमसी आयुक्त

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने डिजिटल प्रौद्योगिकी के जरिए लोगों का काम आसान करने के लिए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर लाइसेंस के पंजीकरण समेत 15 से ज्यादा सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक बयान में एनडीएमएसी ने बताया कि निकाय संबंधी सेवाओं को लोगों को आसानी से मुहैया कराने के लिए उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और केंद्रीय गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में उसने कई पहल किए हैं।

ये पहल नियमों को तर्कसंगत बनाने, दस्तावेजों का सरलीकरण, अपराध की श्रेणी से बाहर करने और डिजिटिलीकरण के आधार पर किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत सबसे बड़ा सुधार कारोबार, स्वास्थ्य और कारखाने के लाइसेंस की वैधता को बढ़ाना है।

नगर निगम आयुक्त संजय गोयल ने कहा कि पहले नागरिकों को स्वास्थ्य, कारोबार, फैक्टरी और औद्योगिक लाइसेंस के लिए प्रत्येक साल आवेदन करना होता था क्योंकि इसकी अवधि एक ही साल थी। अब एनडीएमसी ने नागरिकों को यह लाइसेंस तीन साल तक लेने का विकल्प दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?