लाइव न्यूज़ :

अब उत्तर प्रदेश में सड़क पर आप आरती नहीं कर सकते और नमाज नहीं पढ़ पाएंगे

By भाषा | Updated: August 14, 2019 17:06 IST

डीजीपी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि धार्मिक स्थानों पर जब भी नमाज या आरती की व्यवस्था हो तो उसमें कोई भी व्यक्ति सड़कों पर नहीं आना चाहिये ताकि यातायात बाधित न हो।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह के अनुसार सार्वजनिक जगहों पर ऐसा कुछ नहीं करने की अनुमति दी जा सकती है जिससे यातायात और सामान्य जीवन बाधित हो।पिछले दिनों राज्य के अलीगढ़ और मेरठ जिले में पुलिस प्रशासन ने सख्‍त रुख अपनाते हुए सड़कों पर धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी थी। 

उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने प्रदेश में सड़कों पर आरती करने या नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने यह आदेश दिया है।

सिंह के अनुसार सार्वजनिक जगहों पर ऐसा कुछ नहीं करने की अनुमति दी जा सकती है जिससे यातायात और सामान्य जीवन बाधित हो। डीजीपी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि धार्मिक स्थानों पर जब भी नमाज या आरती की व्यवस्था हो तो उसमें कोई भी व्यक्ति सड़कों पर नहीं आना चाहिये ताकि यातायात बाधित न हो।

उन्होंने कहा कि यह निर्देश प्रदेश के सभी जनपदों में लागू होगा। सिंह ने कहा, ‘‘इस बात के मौखिक निर्देश में हमने कहा है कि पीस कमेटी की मीटिंग बुलाकर आपसी सौहार्द का वातावरण बनाकर इस प्रकार की कार्रवाई शुरू की जाये। मैं समझता हूं कि हमारा यह प्रयोग सफल होगा।''

गौरतलब है कि पिछले दिनों राज्य के अलीगढ़ और मेरठ जिले में पुलिस प्रशासन ने सख्‍त रुख अपनाते हुए सड़कों पर धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह