लाइव न्यूज़ :

अब मुझे हीरो के किरदार मिलने लगे हैं: सोनू सूद

By भाषा | Updated: December 19, 2020 17:00 IST

Open in App

मुंबई, 19 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के लिए काम करने के बाद फिल्म निर्माता अब अपनी फिल्मों में ‍उन्हें नायक के रोल दे रहे हैं।

शुक्रवार को “वी द वुमेन” के ऑनलाइन सत्र में सूद ने यह खुलासा किया कि कैसे 2020 ने उनके व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन, विशेषकर एक अभिनेता के तौर पर उनकी छवि को बदल कर रख दिया है। सूद ने इसके पहले “सिंबा”,“आर..राजकुमार” और अरुंधति जैसी फिल्मों में खलनायकों की भूमिका में हैं।

अभिनेता ने कहा,“अब मुझे हर तरह के रोल मिल रहे हैं। मुझे चार-पांच बेहतरीन पटकथाएं मिली हैं। आशा करता हूं....यह एक नयी शुरुआत है और इसमें बहुत मजा आएगा।”

लॉकडाउन के दौरान सूद ने देश के विभिन्न हिस्सों से आकर मुंबई में फंसे प्रवासी कामगारों को उनके परिवार से मिलाने में मदद करने के लिए एक पहल शुरू की थी ।

उन्होंने और उनकी टीम ने श्रमिकों से जुड़ने के लिए एक टोल-फ्री नंबर और एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की और फिर प्रवासियों के लिए परिवहन के तौर पर बसों, ट्रेनों और यहां तक कि चार्टर्ड उड़ानों के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो