लाइव न्यूज़ :

अब सबके मोबाइल में होगी सूचना विभाग की डायरी : आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: January 14, 2021 15:16 IST

Open in App

गोरखपुर, 14 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के अवसर पर सूचना विभाग की डिजिटल डायरी और ऐप का लोकार्पण किया जिसके जरिये राज्य के जनप्रतिनिधियों, विभागों और अधिकारियों तक जन-जन की पहुंच और आसान हो सकेगी।

इस डायरी में राज्य के जनप्रतिनिधियों, विभागों और अधिकारियों के नाम, पते, पद और मोबाइल नंबर होंगे। इसके अलावा इसमें केंद्रीय मंत्रियों के बारे में भी जानकारी होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा तैयार खिचड़ी मेले के विशेष आवरण का भी अनावरण किया।

एक सरकारी बयान के अनुसार गोरखनाथ मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जमाना तकनीक का है। उन्होंने कहा, ‘‘तकनीक के प्रयोग से हम हर क्षेत्र में व्यापक सुधार ला सकते हैं, अच्छी बात यह है कि हम भी जमाने के साथ बदल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सूचना विभाग ने डिजिटल डायरी-ऐप के जरिये एक अभिनव पहल की है, अब मोबाइल ही डायरी होगी। लोग नि:शुल्क इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके राज्य के हर विभाग से संपर्क स्थापित कर सकेंगे।’’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तकनीक के माध्यम से ही हम कोरोना संक्रमण के दौर में आमजन को बेहतरीन सेवाएं देने में सफल हो सके। उन्होंने कहा कि जनधन खातों में सहायता राशि, पेंशन, भरण पोषण भत्ता, छात्रवृत्ति आदि लोगों को घर बैठे मिल सकी।

अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने सूचना विभाग की डिजिटल डायरी-ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में सूचना विभाग की पहली बार इस तरह की डिजिटल डायरी बनी है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से यूपीआईडीआईएनएफओ ऐप को नि:शुल्क डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक सूचना विभाग की डायरी सभी को नहीं मिल पाती थी लेकिन ऐप के रूप में इसकी पहुंच सभी तक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें सभी जनप्रतिनिधियों, विभागों, अधिकारियों और मीडिया के लोगों के नाम, फोन नम्बर और ईमेल एड्रेस हैं। उन्होंने बताया कि ‘सर्च ऑप्शन’ में जाकर किसी के बारे में पता किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाक विभाग के विशेष आवरण का भी अनावरण किया, खिचड़ी मेले पर विशेष आवरण ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति को समर्पित है। इसके पहले 2016 में डाक विभाग ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पहली पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया था। उसी को इस बार विशेष आवरण के रूप में जारी किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डाक विभाग का यह प्रयास हमारी विरासत और परम्परा को आगे बढ़ाने में मददगार होगा, भविष्य की पीढ़ी अपने पूर्वजों के बारे में अवगत हो सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह