लाइव न्यूज़ :

अब लोकपाल के पास ऑनलाइन भी दर्ज कर सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत

By भाषा | Updated: December 13, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर लोकपाल के पास भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज करने के लिए सोमवार को ऑनलाइन मंच की शुरुआत की गई। लोकपाल न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष ने ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत की।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, वर्तमान में भारत के लोकपाल के पास डाक, ई-मेल या हस्तलिखित शिकायत दी जा सकती है जबकि अब ऑनलाइन माध्यम से भी लोग लोकपाल के पास अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगे।

न्यायमूर्ति घोष ने शिकायतों के प्रबंधन के लिए डिजिटल मंच ''लोकपालऑनलाइन'' का उद्घाटन किया, जिसके जरिए लोग किसी भी समय और कहीं से भी तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति घोष ने कहा कि 'लोकपालऑनलाइन', लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के तहत सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतों के प्रबंधन के लिए एक डिजिटल समाधान है।

उन्होंने कहा कि 'लोकपालऑनलाइन' एक वेब-आधारित सुविधा है, जिसके जरिए पूरी जवाबदेही, पारदर्शिता और प्रभावी तरीके से शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा हो सकेगा।

लोकपाल की न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी ने कहा कि लोकपाल का मुख्य मकसद देश को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो