लाइव न्यूज़ :

अब धरती का स्वर्ग बनेगा बुंदेलखंड: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: March 10, 2021 16:55 IST

Open in App

बांदा/महोबा/चित्रकूट (उप्र), 10 मार्च मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास की अपार सम्भावनाओं वाले बुंदेलखंड की संपदा को सिर्फ लूटा है, लेकिन भाजपा सरकार के शासनकाल में अब यह धरती का स्वर्ग बनेगा।

मुख्यमंत्री ने अपने बुंदेलखण्ड दौरे के दूसरे दिन बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जिले में 924 करोड़ रुपये लागत की कई परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया।

इसके बाद बांदा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा, "बुंदेलखंड में विकास की अपार संभावनाएं हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने यहां की संपदा लूटने का काम किया है, लेकिन भाजपा सरकार में अब यह धरती का स्वर्ग बनेगा।"

योगी ने बुंदेलखंड के महोबा जिले में लहचूरा बांध पहुंचकर अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा, "बुंदेलखंड में हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत पेयजल उपलब्धता का काम चल रहा है।"

महोबा में योगी ने कहा कि 3600 करोड़ रुपये की लागत से अर्जुन परियोजना शुरू होने जा रही है। इस परियोजना से पांच-छह लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

महोबा के बाद मुख्यमंत्री चित्रकूट जिले पहुंचे। वहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर रसिन बांध का लोकार्पण किया।

योगी ने कहा कि चित्रकूट का हवाईअड्डा तैयार हो रहा है। चित्रकूट के लोग मुंबई, दिल्ली व अयोध्या तक हवाई यात्रा कर सकेंगे।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इंजीनियरिंग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक करने वाले नौजवानों को जिला प्रशासन प्रशिक्षण देकर 'हर घर नल-हर घर जल' योजना में नौकरी दे।

मुख्यमंत्री ने कहा, "अभी तक वीरभूमि बुंदेलखंड का जवान ही सीमा की सुरक्षा करता था, अब यहां बनने वाले लड़ाकू विमान और तोपें दुश्मन पर गरजेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू