अब सभी स्वास्थ्य केंद्रों में होंगे रैपिड एंटीजन टेस्ट

By भाषा | Updated: May 21, 2021 17:29 IST2021-05-21T17:29:29+5:302021-05-21T17:29:29+5:30

Now all health centers will have rapid antigen test | अब सभी स्वास्थ्य केंद्रों में होंगे रैपिड एंटीजन टेस्ट

अब सभी स्वास्थ्य केंद्रों में होंगे रैपिड एंटीजन टेस्ट

देहरादून, 21 मई कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैलने के मद्देनजर राज्य सरकार ने शुक्रवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने का फैसला लिया ।

यहां इस संबंध में जारी एक आदेश में प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था करने को कहा गया है ।

प्रभारी सचिव पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रैपिड एंटीजन टेस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करना कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में महामारी की जल्द पहचान के लिए आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Now all health centers will have rapid antigen test

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे