लाइव न्यूज़ :

संसद कैंटीन में अब 100 रुपए की शाकाहारी थाली और 700 रुपए में बुफे मांसाहारी

By भाषा | Updated: January 27, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी संसद की कैंटीन में अब सांसदों सहित कर्मचारियों एवं अन्य को अधिक कीमत चुकानी होगी । नयी कीमत सूची के तहत अब संसद की कैंटीन में 100 रुपए की शाकाहारी थाली और 700 रुपए में मांसाहारी बुफे मिलेगा।

हाल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद की कैंटीन से सब्सिडी खत्म करने के बारे में घोषणा की थी । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बताया था कि संसद की कैंटीन को अब उत्तर रेलवे के बदले भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) चलाएगा।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी कैंटीन में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्रियों की कीमतों की सूची के अनुसार, 27 जनवरी से यहां 58 फूड आइटम उपलब्ध रहेंगे इसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों हैं। अब बुफे लंच 700 रुपए में मिला करेगा।

अब शाकाहारी बिरयानी की कीमत 50 है, वहीं चिकन बिरयानी की एक प्लेट की कीमत 100 रुपए होगी। शाकाहारी भोजन थाली अब 100 रूपये तथा चिकन करी 75 रूपये तथा मटन बिरयानी 150 रूपये में मिलेगी ।

पहले एक प्लेट चिकन करी 50 रूपये में, चिकन बिरयानी 65 रूपये, शाकाहारी थाली 35 रूपये, सलाद 9 रूपये और चपाती 2 रूपये में मिलती थी ।

नयी दरों के अनुसार, बुफे (मांसाहारी) 700 रूपये और बुफे (शाकाहारी) 500 रूपये और मिनी थाली शाकाहारी 50 रूपये में मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे