लाइव न्यूज़ :

अब देश के 25 में से 24 उच्च न्यायालय में है नियमित मुख्य न्यायाधीश

By भाषा | Updated: January 3, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी पिछले सप्ताह चार न्यायाधीशों की पदोन्नति के बाद अब देश के 25 में से 24 उच्च न्यायालय में नियमित मुख्य न्यायाधीश पदस्थ हैं।

उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम ने हाल ही में पांच न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इनमें से चार न्यायाधीशों को पदोन्नत किया जा चुका है जबकि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की फाइल प्रक्रियाधीन है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की सिफारिश की गई है।

गौरतलब है कि कुछ उच्च न्यायालय कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के अधीन कार्य कर रहे थे।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस मुरलीधर को ओडिशा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति हिमा कोहली को तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया है जबकि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के साझा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

इसी तरह, कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी को मद्रास उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इस बीच, उच्चतम न्यायालय और विधि मंत्रालय के चार रिक्त पदों को भरने के लिए अभी भी कोलेजियम की सिफारिश प्राप्त किया जाना बाकी है।

उच्चतम न्यायालय में न्यायधीशों की स्वीकृत संख्या 34 के मुकाबले 30 न्यायाधीश ही पदस्थ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस