लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में अब 20 प्रतिशत परिवारों को 'हर घर नल कनेक्शन' की सुविधा

By भाषा | Updated: July 1, 2021 19:48 IST

Open in App

जयपुर, एक जुलाई राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में अब 20 प्रतिशत परिवारों को 'हर घर नल कनेक्शन' की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। राज्य सरकार 2024 तक ग्रामीण इलाकों में सभी परिवारों को यह नल कनेक्शन देने को प्राथमिकता दे रही है। राज्य के जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कल्ला ने बताया कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में 43,323 गांव और ढ़ाणियों के एक करोड़ एक लाख 32274 परिवारों में से अब 20 प्रतिशत से अधिक परिवारों को 'हर घर नल कनेक्शन' योजना के तहत स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की सुविधा मुहैया करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के 20 लाख 26,115 से अधिक घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध है।

मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में 569 गांव और 61 ग्राम पंचायतों के सभी परिवारों तथा 430 अन्य गांवों में 90 प्रतिशत या उससे अधिक परिवारों को 'हर घर नल कनेक्शन' से पेयजल सेवाएं मिल रही है।

कल्ला ने कहा कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत वर्ष 2024 तक राज्य के गांव और ढाणियों में निवासरत सभी परिवारों को 'हर घर नल कनेक्शन' देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी लिहाज से रणनीति और कार्ययोजना बनाकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के मौजूदा कार्यकाल में अगस्त 2019 में जेजेएम की शुरुआत से लेकर अब तक 8 लाख 51,984 से अधिक परिवारों को 'हर घर नल कनेक्शन' उपलब्ध करवाया गया है। इससे पहले अगस्त 2019 तक राज्य के 11 लाख 74,131 परिवारों को 'हर घर नल कनेक्शन' की सुविधा उपलब्ध थीं।

कल्ला ने एक बयान में बताया कि प्रदेश के गांवों में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक के 'हर घर नल कनेक्शन' की उपलब्धि की तुलना में करीब डेढ़ गुना और (कुल 30 लाख) 'हर घर नल कनेक्शन' देने का लक्ष्य जेजेएम की वार्षिक योजना में शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए