लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 18 नवंबर: हरियाणा की ‘लाडो’ ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे

By भाषा | Updated: November 18, 2019 11:54 IST

हरियाणा के सोनीपत में जन्मी मानुषी ने 17 साल बाद यह खिताब देश के नाम किया। इससे पहले वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को जीतकर उन गौरवपूर्ण क्षणों पर भारत का नाम लिख दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे2013 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजा। 1994 : फ़लस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता प्रदान की।

साल के 11वें महीने के 18वें दिन की बात करें तो दो वर्ष पहले की एक खूबसूरत घटना के कारण इस दिन ने इतिहास में अपनी एक खास जगह बनाई है। दरअसल 18 नवंबर 2017 को भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की परंपरा को आगे बढ़ाया।

देश दुनिया के इतिहास में 18 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1727 : महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। बंगाल के विद्यासागर चक्रवर्ती इस शहर के वास्तुकार थे।

1772 : पेशवा माधव राव प्रथम का निधन और उनके स्थान पर उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।

1918 : उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1948 : बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।

1959 : विमानवाहक पोत एचएमएस हर्मुज़ को ब्रिटिश रॉयल नेवी में शामिल किया गया, जिसे 1984 में सेवामुक्त करके भारत को बेच दिया गया। वर्ष 1987 में इसे आईएनएस विराट के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, जहां इसने 30 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं।

1976 : स्पेन की संसद ने 37 बरस की तानाशाही के बाद देश में लोकतंत्र की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

1978 : दक्षिण अफ्रीका के गुयाना में एक धार्मिक समुदाय पीपुल्स टैंपल क्रिश्चियन चर्च के सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। शीतल पेय में जहर डालकर पीने से 900 से ज्यादा लोगों की मौत। इनमें 276 बच्चे थे।

1994 : फ़लस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता प्रदान की।

2008 : केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।

2013 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजा।

2017 : भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। 

टॅग्स :मानुषि छिल्लर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव की 'मालिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वीकेंड पर कमाए 15.02 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीManushi Chhillar Photos: गोल्डन लहंगे में मानुषी छिल्लर का ग्लैमरस अंदाज, फैंस को बनाया दीवाना, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOperation Valentine: वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' की शूटिंग पूरी, जानें कब होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीमानुषी छिल्लर ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, कैमरे के सामने दिए सिजलिंग पोज

बॉलीवुड चुस्कीमिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने समुंदर किनारे कराया फोटोशूट, तस्वीरों में दिखाया ग्लैमरस लुक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव