लाइव न्यूज़ :

नोवावैक्स ने डब्ल्यूएचओ के साथ कोविड टीके के आपातकालीन उपयोग के लिए प्रक्रिया पूरी की

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर जैव प्रौद्योगिकी फर्म नोवावैक्स इंक ने कहा है कि उसने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ अपने कोविड​​-19 टीके को आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) के लिए प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इससे पहले नोवावैक्स और उसके सहयोगी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने सोमवार को कहा था कि उन्हें इंडोनेशिया में कोविड-19 टीके के लिए पहला आपातकालीन उपयोग अधिकार (ईयूए) मिला है।

नोवावैक्स ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने स्वास्थ्य एजेंसी को कोरोना टीका एनवीएक्स-सीओवी 2373 के लिए आवश्यक सभी माड्यूल जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।’’

कंपनी ने कहा कि नोवावैक्स, इसकी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अतिरिक्त निर्माण स्थलों से टीके की आपूर्ति को सक्षम बनाने के लिए और जानकारी सौंपेगा। नोवावैक्स द्वारा सौंपे गये ये माड्यूल नोवावैक्स और एसआईआई द्वारा डब्ल्यूएचओ को पिछली बार सौंपी गई जानकारी के अतिरिक्त है।

नोवावैक्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेनली सी एर्क ने कहा, ‘‘आज सौंपी गई जानकारी पहुंच और समान वितरण में तेजी लाने पर हमारे निरंतर ध्यान को दर्शाती है क्योंकि हम दुनियाभर में लोगों की जरूरत के लिए अपना टीका लाने के लिए काम करते हैं।’’

नोवावैक्स ने कहा कि कंपनी अपने कोविड-19 टीके के लिए समान वैश्विक पहुंच सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता में सरकारों, नियामक प्राधिकरणों और गैर-सरकारी संगठनों के साथ मिलकर काम जारी रखे हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos