लाइव न्यूज़ :

कुख्यात इनामी बदमाश लालू यादव पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: April 28, 2021 11:25 IST

Open in App

लखनऊ/मऊ, 28 अप्रैल बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में आतंक का कथित पर्याय बना एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात बदमाश लालू यादव बुधवार तड़के मऊ जिले में पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने लखनऊ में बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश लालू यादव का तड़के करीब साढ़े तीन बजे मऊ जिले के सराय लखंसी क्षेत्र स्थित भंवरेपुर के पास घेराव किया था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई, जवाबी कार्रवाई में यादव घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मऊ के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर यादव का एक साथी विनोद फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि दुर्दांत अपराधी लालू यादव जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के दोड़ापुर गांव का रहने वाला था।

अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान चिरैयाकोट थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राजेश प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक अमित मिश्रा और कॉन्स्टेबल विवेक सिंह को गोली मारी गई लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वे सभी बच गए।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक पिस्टल कुछ कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

गौरतलब है कि लालू यादव का बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में खासा आतंक था। उस पर मऊ जिले में आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद सिंह की हत्या और जौनपुर में दो करोड़ रुपए की डकैती तथा एक सुरक्षाकर्मी की हत्या कर 25 लाख रुपए लूटने समेत कुल 82 मुकदमे दर्ज थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे