लाइव न्यूज़ :

कुख्यात इनामी अपराधी और उसका साथी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गये

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:20 IST

Open in App

प्रयागराज/लखनऊ (उप्र), चार मार्च माफिया मुन्ना बजरंगी और दिलीप मिश्रा के गिरोह का एक कुख्यात शूटर और उसका साथी प्रयागराज में नैनी के अरैल क्षेत्र में बुधवार की देर रात पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारे गये।

पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ) नवेंदु कुमार ने बताया कि बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे वकील पांडेय और उसके साथी अमजद एसटीएफ टीम के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वकील पांडेय पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि इन दोनों अपराधियों के पास से 9 एमएम की एक पिस्तौल, सात कारतूस, छह खाली कारतूस, एक .32 बोर की पिस्तौल, चार कारतूस, एक मैगजीन, पांच खाली कारतूस आदि बरामद हुए हैं। दोनों भदोही जिले के निवासी थे।

कुमार ने बताया कि लगभग डेढ़ दशक से प्रदेश के विभिन्न जिलों और झारखंड आदि प्रदेशों में आतंक का पर्याय बने दुर्दांत अपराधी वकील पांडेय और उसके साथी अमजद पर डकैती, लूट, हत्या के अनेक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2013 में इन अपराधियों ने तत्कालीन डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने ऐसे दुर्दांत अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की है। उन्होंने बताया कि इस टीम को मुखबिर से पता चला कि वकील पांडेय अपने साथी अमजद के साथ नैनी के लवायनकला की ओर से अरैल की तरफ आ रहा है और वह किसी राजनीतिक व्यक्ति की हत्या करने की साजिश रच रहा है।

कुमार ने बताया कि इस सूचना पर एसटीएफ की टीम अरैल में सक्रिय हो गई और सोमेश्वर महादेव मंदिर के तिराहे पर वाहनों की जांच करने लगी। इसी बीच रात डेढ़ बजे मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखे जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे कछार की तरफ भागने लगे और उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी घायल हो गये और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया भदोही की ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा ने पिछले साल 17 जून को केंद्र सरकार को लिखे पत्र में वकील पांडेय से अपनी जान का खतरा बताया था।

सूत्रों ने बताया कि वकील पांडेय पर हत्या, लूट तथा हत्या का प्रयास समेत कुल 20 मामले दर्ज थे जबकि उसके साथी अमजद के खिलाफ 24 मामले दर्ज थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण