लाइव न्यूज़ :

कुख्यात नक्सली गणेश बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 01:29 IST

Open in App

सिमडेगा, 29 जून झारखंड के सिमडेगा जिला पुलिस की टीम ने बिहार के पटना जिले के पालीगंज थाना के उदयपुर-अंकुरी से माओवादी संगठन के कुख्यात उग्रवादी गणेश प्रसाद उर्फ गणेश साव उर्फ हिप्पी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक शम्स तबरेज ने यहां मीडिया को गणेश साव की गिरफ्तारी की जानकारी दी और बताया कि उस पर बिहार के विभिन्न थानों में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि झारखंड में भी उस पर कई मामले दर्ज हैं।

गणेश पर सिमडेगा जिला में पाकरटांड़ थाना में लेवी मांगने का मामला दर्ज था। उसने एक ठेकेदार से तथाकथित टीपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी मांगी थी। गिरफ्तारी के उपरांत यह प्रकाश में आया कि गणेश का माओवादी संगठन से पुराना नाता रहा है। वह कई जघन्य नक्सली एवं आपराधिक मामलों में वांछित रहा है।

बिहार के कई थानों की पुलिस को उसकी तलाश थी। बिहार के अलग-अलग थानों में उसके विरुद्ध 17 मामले दर्ज होने की पुष्टि हुई है।

तबरेज ने बताया कि गणेश साव पर पाकरटांड़ थाना में मामला दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर बिहार भेजी गयी। पुलिस की टीम अरवल होते हुए पटना जिले के पालीगंज पहुंची जहां से उसे आज गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लेवी-ब्यौरा एवं लेवी वसूली में प्रयुक्त किए दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिहार के अरवल, पटना जिले के पुलिस के साथ-साथ पालीगंज थाने की पुलिस को भी गणेश की तलाश थी। उन्होंने बताया कि गणेश करीब 22 वर्षों से उग्रवादी एवं आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग