लाइव न्यूज़ :

कुपवाड़ा में हिज्बुल मुजाहिदीन का कुख्यात आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:02 IST

Open in App

श्रीनगर, सात जुलाई जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम को कुपवाड़ा जिले के गांदर्स इलाके के वातेन में वाहनों की नियमित जांच के दौरान हिज्बुल मुजाहिदीन समूह का कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद पकड़ा गया था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उसकी निजी तलाशी के दौरान उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया गया। तदनुसार, उसे पूछताछ के लिए तुरंत निकटतम पुलिस चौकी ले जाया गया। पूछताछ के दौरान, उसने अपना नाम मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ ​​उबैद बताया, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक सक्रिय आतंकवादी कमांडर था।’’

उन्होंने कहा कि हलवाई के खुलासे पर सुरक्षा बलों ने कई घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किये।

उन्होंने बताया, ‘‘ग्राम क्षेत्र पाजीपोरा रेनान क्रालगुंड, हंदवारा में, जब घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था, तो उक्त आतंकवादी ने उस स्थान को इंगित करने की कोशिश की, जहां उसने अपने हथियार और गोला-बारूद रखे थे। उक्त ठिकाने पर पहुंचने पर, उक्त आतंकवादी ने अपना छिपाया हुआ एके-47 राइफल उठाया और संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण मुठभेड़ शुरू हो गई। आगामी गोलाबारी में उक्त आतंकवादी मारा गया।’’

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर स्थित ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद, एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन, पावर बैंक, कंबल और दवाएं आदि बरामद की गई।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उक्त आतंकवादी श्रेणीबद्ध ए प्लस प्लस आतंकवादी था और प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल का ग्रुप कमांडर था। वह 2012 से सक्रिय था और उत्तरी कश्मीर में कई हत्याओं में शामिल था। उसका पुलिस पर हमलों सहित एक लंबा आतंकी अपराध इतिहास था। वह विभिन्न आतंकवादी अपराधों में शामिल समूह का हिस्सा था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे।’’

उन्होंने कहा कि मारा गया आतंकवादी संचार के आधुनिक साधनों से अच्छी तरह परिचित था जिसके द्वारा वह अन्य आतंकवादियों के साथ संवाद करता था और जमीन पर विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना कर उन्हें अंजाम देता था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए धन जुटाने के अलावा युवाओं को आतंकवादी संगठन में भर्ती करने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos