लाइव न्यूज़ :

कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गुलेल गैंग का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 00:00 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), आठ अगस्त नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी कारों का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गुलेल गैंग के कुख्यात बदमाश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश के सिर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बदमाश को उसके दिल्ली स्थित ठिकाने से चार अगस्त को पकड़ने गई थी, लेकिन उस समय आरोपी ने ब्लेड मारकर अपने आप को घायल कर दिया था। उसे दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान)अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उपचार के बाद ठीक होने पर रविवार को उसे गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस को सूचना मिली कि कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप एवं नकदी आदि चोरी करने वाला कुख्यात बदमाश इंद्रजीत दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे वहां से पकड़ लिया, लेकिन राजेंद्र ने पुलिस से बचने के उद्देश्य से ब्लेड से अपने गले पर प्रहार कर स्वयं को घायल कर लिया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की सहायता से उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद ठीक होने पर उसे आठ अगस्त को थाना फेस -2 पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यह बदमाश नंवबर 2018 में थाना सेक्टर 24 पुलिस पर गोली चलाता हुआ भाग गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि बदमाश ने कारों का शीशा तोड़कर चोरी की सैकड़ों वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल