लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 19:37 IST

Open in App

अमरावती, नौ नवंबर भारत के निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश विधान परिषद की तीन रिक्त सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव के आयोजन के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई।

साथ ही, चुनाव आयोग ने विधान परिषद के 11 रिक्त पदों को भरने के लिए आठ स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों (एलएसी) से परिषद के चुनाव कराने के कार्यक्रम की भी घोषणा की।

विधानसभा और स्थानीय निकायों (शहरी और ग्रामीण) में अपने संख्याबल को देखते हुए, सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस को सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करने में आसानी होगी और इस तरह वह 58 सदस्यीय परिषद में पूर्ण बहुमत हासिल कर लेगी।

दिलचस्प बात यह है कि जगन मोहन रेड्डी सरकार ने पिछले साल जनवरी में राज्य विधानसभा में जल्दबाजी में एक वैधानिक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें भारत सरकार से "जनहित में" परिषद को समाप्त करने का अनुरोध किया गया था।

उस समय, वाईएसआरसी के पास परिषद में सिर्फ नौ सदस्य थे, जबकि तेलुगु देशम पार्टी को 28 सीटों के साथ बहुमत प्राप्त था।

अब, 14 दिसंबर तक द्विवार्षिक चुनाव पूरे होने के बाद, वाईएसआर कांग्रेस की संख्या 32 हो जाएगी, जिसमें राज्यपाल के कोटे के तहत छह मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं।

इसलिए, वाईएसआर कांग्रेस ने परिषद को खत्म करने की मांग को यह कहते हुए छोड़ दिया है कि अब इसपर केंद्र फैसला ले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू