लाइव न्यूज़ :

विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव की अधिसूचना जारी : एक नामांकन दाखिल

By भाषा | Updated: November 5, 2020 22:10 IST

Open in App

लखनऊ, पांच नवम्बर उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव की अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी हो गयी।

प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम भी शुरू हो गया है। आज बरेली—मुरादाबाद खण्ड शिक्षक क्षेत्र के लिये सपा उम्मीदवार संजय कुमार मिश्र ने नामांकन दाखिल किया।

विधान परिषद के इन पांच खंड स्‍नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों पर निर्वाचित रहे सदस्‍यों का कार्यकाल विगत छह मई 2020 को ही समाप्‍त हो गया था। आयोग ने इन रिक्तियों को भरने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की है।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर होगी जबकि 13 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की तारीख 17 नवंबर होगी जबकि मतदान एक दिसंबर को होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। सात दिसंबर से पहले निर्वाचन की समस्‍त प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से कांति सिंह, वाराणसी खंड स्‍नातक से केदार नाथ सिंह, आगरा खंड स्‍नातक से डाक्‍टर असीम यादव, मेरठ खंड स्‍नातक से हेम सिंह पुंडीर, इलाहाबाद-झांसी खंड स्‍नातक से डाक्‍टर यज्ञदत्‍त शर्मा तथा लखनऊ खंड शिक्षक से उमेश द्विवेदी, वाराणसी खंड शिक्षक से चेत नारायण सिंह, आगरा खंड शिक्षक से जगवीर किशोर जैन, मेरठ खंड शिक्षक से ओमप्रकाश शर्मा, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड से संजय कुमार मिश्र और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक से निर्वाचित ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह मई, 2020 को ही पूरा हो चुका है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग