लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर के तीन अस्पतालों को नोटिस जारी किये गये

By भाषा | Updated: May 26, 2021 15:15 IST

Open in App

नोएडा, 26 मई उत्तर प्रदेश में महामारी लोक शिकायत समिति (पैंडमिक पब्लिक ग्रीवांस कमेटी) ने गौतम बुद्ध नगर के तीन अस्पतालों को नोटिस जारी किये है।

गौतम बुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह ने बुधवार को बताया कि इन अस्पतालों के खिलाफ समिति को विभिन्न प्रकार की शिकायतें मिली थी जिसके बाद ये नोटिस जारी किये गये है।

सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और कार्रवाई के लिए उच्च न्यायालय के आदेश पर महामारी लोक शिकायत समिति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि समिति को लगातार शिकायतें मिल रही है जिनकी तत्परता से जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कई लोगों ने यहां के अस्पतालों के खिलाफ शिकायत की थी कि वहां पर ऑक्सीजन नहीं मिल रही है और दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने बताया कि कई अस्पतालों के खिलाफ अतिरिक्त शुल्क वसूलने तथा केवल नकद भुगतान लेने के आरोप भी लगाये गये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह