लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया, महान एयर को कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी

By भाषा | Updated: December 4, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के उभरने के बाद नयी दिल्ली जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार द्वारा यात्रियों के विमान में सवार होने को लेकर जारी दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए एअर इंडिया और ईरान की एक निजी एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि तीन यात्रियों को अपने व्यक्तिगत ब्यौरा के बारे में जानकारी दिए बगैर विमान में सवार होने की अनुमति दी गई। इनमें से एक यात्री दुबई से, एक अमृतसर से एअर इंडिया के विमान में सवार हुआ जबकि तीसरा यात्री तेहरान से महान एयर के विमान में सवार हुआ।

‘पीटीआई’ के सवालों का दोनों एयरलाइन में से किसी ने भी जवाब नहीं दिया।

नयी दिल्ली जिला के तहत वसंत विहार उपमंडल मजिस्ट्रेट ने एयरलाइनों के स्टेशन प्रबंधकों से कहा है कि कारण बताओ नोटिस का 24 घंटे के अंदर जवाब दें।

इससे पहले नयी दिल्ली जिला के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में दिशानिर्देशों का कथित तौर पर पालन नहीं करने के लिए अमेरिका के एयरलाइनों को नोटिस जारी किया था।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 30 नवंबर को जारी दिशानिर्देशों के तहत एयरलाइनों को केवल उन्हीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को विमान में सवार होने की अनुमति देने का निर्देश दिया गया है जिन्होंने एयर सुविधा पोर्टल पर अपने व्यक्तिगत ब्यौरा की जानकारी दी है और नेगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अपलोड की है।

नोटिस में कहा गया है कि तेहरान से महान एयर के विमान से दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर शुक्रवार की शाम को पहुंचे एक यात्री को व्यक्तिगत ब्यौरा की जानकारी दिए बगैर विमान में सवार होने की अनुमति दी गई।

इसी तरह दुबई और अमृतसर से एअर इंडिया के विमान से शनिवार को यहां पहुंचे दो यात्रियों ने भी अपना व्यक्तिगत ब्यौरा नहीं दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब