लाइव न्यूज़ :

ग्राम पंचायत में एक साथ 27 लोगों के कोरोना संक्रमित होने पर कोर कमेटी के अध्यक्ष को नोटिस

By भाषा | Updated: April 30, 2021 14:49 IST

Open in App

जयपुर, 30 अप्रैल राजस्थान के गंगानगर जिले में एक ग्राम पंचायत में एक साथ 27 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर अधिकारियों ने ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर दिया। हालांकि, बाद में शिक्षा मंत्री के स्तर पर हस्तक्षेप के बाद इस नोटिस को वापस ले लिया गया।

घड़साना के उपखंड मजिस्ट्रेट व इंसीडेंट कमांडर ने यह नोटिस ग्राम पंचायत 3 केडी की ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी के अध्यक्ष को जारी किया, जो कि एक सरकारी अध्यापक हैं। दरअसल ग्राम पंचायत में एक साथ 27 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर इंसीडेंट कमांडर ने नोटिस जारी कर कहा कि इतनी संख्या में एक साथ लोगों का संक्रमित होना कमेटी के स्तर पर लापरवाही है। कमेटी अध्यक्ष से कहा गया कि वह लापरवाही बरतने वाले कमेटी के सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर तीन दिन में पेश करें।

यह नोटिस सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। इसके बाद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गंगानगर के जिला कलेक्टर से ऐसे 'आधारहीन' नोटिस को तुरंत निरस्त करवाने का अनुरोध किया।

डोटासरा ने बाद में ट्वीट किया कि नोटिस को निरस्त कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह