लाइव न्यूज़ :

चुनाव बाद हिंसा के मामलों की सीबीआई जांच संबंधी कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ याचिका पर केन्द्र को नोटिस

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के दौरान बलात्कार और हत्या के मामलों की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का निर्देश देने संबंधी कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की अपील पर मंगलवार को केन्द्र और अन्य को नोटिस जारी किये।

न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने हालांकि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को यह निर्देश देने से इनकार कर दिया कि उसे ऐसे मामलों में और प्राथमिकी दर्ज नहीं करनी चाहिए। पीठ ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं किया जाना चाहिए।

पीठ ने राज्य सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से कहा, ‘‘आपने इस तरह का मामला बनाया है जिसमें नोटिस जारी किया जाये।’’ न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि सात अक्टूबर तय की।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उच्च न्यायालय के फैसले से असंतुष्ट है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय की पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद इस साल विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद राज्य में हुई हिंसा से संबंधित जघन्य अपराधों के सभी कथित मामलों की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। राज्य में तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर फिर से सरकार बनाई थी।

चुनाव के बाद की हिंसा से संबंधित अन्य आपराधिक मामलों के संबंध में, उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि अदालत की निगरानी में एक विशेष जांच दल द्वारा उनकी जांच की जाए।

उच्च न्यायालय ने उन जनहित याचिकाओं पर फैसला दिया था जिनमें आरोप लगाया गया था कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिंसा के दौरान लोगों के साथ मारपीट की गई और संपत्तियों को नष्ट कर दिया गया। याचिकाओं में इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह