लाइव न्यूज़ :

न्यायालय का दीवानी न्यायाधीश की परीक्षा में पात्रता शर्त के खिलाफ याचिका पर आंध्र सरकार को नोटिस

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने आंध्र प्रदेश में दीवानी न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति के वास्ते परीक्षा में शामिल होने के लिये तीन साल तक वकील के रूप में वकालत करने की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को बुधवार को नोटिस जारी किया।

न्यायमूर्ति इन्दिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की अवकाशकालीन पीठ ने इस परीक्षा के लिये तीन दिसंबर को जारी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (भर्ती) को भी नोटिस जारी किया। पीठ इस याचिका पर अब पांच जनवरी को सुनवाई करेगी।

शीर्ष अदालत आर. वेंकटेश की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें तीन दिसंबर की अधिसूचना और दीवानी न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) के पद के लिये आवेदन के वास्ते वकील के रूप में कम से कम तीन साल की वकालत के अनुभव की शर्त को चुनौती दी गयी है।

याचिका में आंध्र प्रदेश राज्य न्यायिक (सेवा और काडर) नियम, 2007 के नियम 5 (2) को चुनौती दी गयी है, जिसमें राज्य सरकार ने 28 जुलाई, 2017 को संशोधन करके दीवानी न्यायाधीश वर्ग में नियुक्ति की पात्रता के लिये वकील के रूप में तीन साल की वकालत अनिवार्य की थी।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘याचिकाकर्ता ने आंध्र प्रदेश राज्य न्यायिक (सेवा और काडर) नियम, 2007 के नियम 5 (2) में राज्य सरकार द्वारा 28 जुलाई, 2017 को किये गये संशोधन को भी चुनौती दी है। इस याचिका पर अवकाश के दौरान ही विचार के लिये कोई जल्दी नहीं है। इस बीच, प्रतिवादियों को नोटिस जारी किये जायें। याचिका पांच जनवरी, 2021 को सूचीबद्ध की जाये। ’’

याचिकाकर्ता के वकील ने पीठ से कहा कि तीन दिसंबर की अधिसूचना के अनुसार इस पद पर सामान्य भर्ती के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आंध्र प्रदेश राज्य न्यायिक (सेवा और काडर) नियम 2007 के अंतर्गत होगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान न्यायालय को सूचित किया गया कि इस अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि दो जनवरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे