लाइव न्यूज़ :

ड्यूटी के दौरान वर्दी में वीडियो बना सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में पुलिसकर्मियों को नोटिस

By भाषा | Updated: June 8, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान वर्दी में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में एक महिला हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाने के दौरान कोरोना वायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का भी पालन नहीं किया।

सोमवार को जारी नोटिस के मुताबिक, मॉडल टाउन पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल शशि और कांस्टेबल विवेक माथुर ने कोरोना वायरस लॉकडाउन की ड्यूटी के दौरान वर्दी में कई मनोरंजक वीडियो बनाए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया।

एक बॉलीवुड गीत पर फिल्माये गये विडियो में माथुर बिना मास्क पहने दिखाई दिए और दोनों पुलिसकर्मियों ने सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं किया। नोटिस में इनके आचरण को आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन के खिलाफ करार दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू