लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी केन्द्रीय कारागार में कैदियों के मानवाधिकार हनन के आरोप पर आईजी जेल को नोटिस

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:23 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 दिसंबर असम मानवाधिकार आयोग (एएचआरसी) ने गुवाहाटी केन्द्रीय कारागार में मानवाधिकार हनन और रहने की खराब व्यवस्था के संबंध में कांग्रेस के निलंबित विधायक शेरमान अली अहमद के आरोपों की जांच करने के लिए बुधवार को राज्य के महानिरीक्षक (जेल) को नोटिस जारी किया।

मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग के सदस्य देव कुमार सैकिया ने आईजी (जेल) को निर्देश दिया है कि वह मामले की जांच कर नोटिस प्राप्त होने के एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौपें।

मामले की अगली सुनवाई 24 जनवरी, 2022 के लिए सूचीबद्ध की गई है।

गुवाहाटी केन्द्रीय कारागार में दो महीने कैद रहने के बाद दिसंबर की शुरूआत में बाघबर से विधायक अहमद जमानत पर रिहा हुए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग ने अहमद के दावों पर मीडिया में आयी खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है। अहमद ने दावा किया है कि कैदियों के मानवाधिकार, जेल नियमावली और जेल कानून के प्रावधानों का जेल प्रशासन मजाक बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह