लाइव न्यूज़ :

चीनी समुद्री सीमा मे फंसे नाविकों को लेकर विदेश मंत्रालय और नौवहन महानिदेशक को नोटिस

By भाषा | Updated: January 1, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने चीनी समुद्री सीमा में दो जहाजों में फंसे भारतीय नाविकों को लेकर विदेश मंत्रालय के सचिव और बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय में नौवहन महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आयोग ने एक बयान में बताया कि 146 दिनों से चीनी समुद्री सीमा में एमवी एनास्टएशिया और एमवी जग आनंद जहाजों में भारतीयों के फंसे होने और ‘कोई बचाव मिशन नजर नहीं आने’ पर उनकी परेशानी संबंधी खबरों का उसने स्वत: संज्ञान लिया है।

खबरों के अनुसार मालवाहक जहाज अन्य मालवाहक जहाज एम वी जग आनंद के साथ चीनी समुद्री सीमा में फंसे हैं । एम वी जग आनंद जहाज जिंगतांग बंदरगाह पर जून, 2020 पर फंसा है। इस खबर के अनुसार ये दोनों जहाज चीन और आस्ट्रेलिया के बीच टकराव बढ़ने के बीच ही वहां पहुंचे थे।

आयोग ने कहा कि यदि मीडिया की खबर सच है तो यह मानवाधिकार का उल्लंघन है।

बयान में कहा गया है कि इसलिए आयोग ने विदेश मंत्रालय में सचिव (वाणिज्य, पासपोर्ट एवं वीजा) तथा बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय में महानिदेशक को जारी कर उनसे एमवी एनस्टएशिया और एमवी जग आनंद जहाजों के नाविकों को वहां से निकालने के लिए उठाये गये कदमों पर रिपोर्ट मांगी है।

उसमें कहा गया है कि आयोग उम्मीद करता है कि विदेश मंत्रालय चीन में भारतीय दूतावास के माध्यम से इस मुद्दे को संबंधित प्रशासन के सामने उठाएगा ताकि मुस्तैदी से इन भारतीय नाविकों को तत्काल राहत सुरक्षा प्रदान की जा सके। आयोग ने दो सप्ताह में जवाब मिलने की उम्मीद जतायी है।

बयान में कहा गया है, चीन ने कथित रूप से कहा कि महामारी रोकथाम के कदमों के तहत ऐसा किया गया , लेकिन रूस, कनाडा और यूरोप के जहाजों को सामान उतारकर जाने दिया गया। दोनों मालवाहक जहाजों के चालक दल महीनों से जमीन पर नहीं आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव