लाइव न्यूज़ :

मकान के कब्जा विवाद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नोटिस

By भाषा | Updated: December 9, 2021 19:14 IST

Open in App

प्रयागराज, नौ दिसंबर नगर की कालिंदीपुरम आवास योजना में एक मकान के कब्जे के विवाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सोमवार को नोटिस जारी किया।

न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता और न्यायमूर्ति ओ.पी. त्रिपाठी की पीठ ने विष्णु मूर्ति त्रिपाठी नाम के एक व्यक्ति याचिका पर सुनवाई करते हुए यह नोटिस जारी किया। पीठ ने मौर्य को इस याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले में अब 10 जनवरी, 2022 को आगे सुनवाई होगी।

इससे पूर्व, छह अक्टूबर, 2021 को अदालत को अवगत कराया गया था कि याचिकाकर्ता को उसके मकान नंबर जीआई 456 ईडब्लूएस, बसेरा कालिंदीपुरम आवास योजना से छह जून, 2018 को सरकारी तंत्र के हस्तक्षेप से बेदखल कर दिया गया।

याचिकाकर्ता ने अपनी इस दलील के पक्ष में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 14 मार्च, 2018 को भेजा गया पत्र रखा जिसमें यह उल्लेखित है कि प्रतिवादी ने कुछ जांच रिपोर्ट के आधार पर उस मकान का कब्जा लेने के लिए अनुरोध किया है और एसएसपी को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।

याचिका में यह आरोप भी लगाया गया है कि याचिकाकर्ता को एक झूठे मामले में फंसाने के लिए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। याचिका के अनुसार याचिकाकर्ता ने इस संबंध में विभिन्न अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?