लाइव न्यूज़ :

शिवालिक अभयारण्य को लेकर उत्तराखंड हाइकोर्ट से केंद्र, राज्य को नोटिस

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:59 IST

Open in App

(शब्द में सुधार के साथ)

नैनीताल, पांच जनवरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने प्रदेश में हाथियों के लिए एकमात्र अभयारण्य—शिवालिक हाथी अभयारण्य की अधिसूचना को निरस्त किए जाने के निर्णय को लेकर केंद्र, राज्य सरकार और राज्य वन्यजीव बोर्ड को नोटिस जारी किया है।

उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सोमवार को ये नोटिस जारी करते हुए प्रतिवादियों को अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है ।

करीब 80 पर्यावरणविदों ने उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर दावा किया था कि उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 24 नवंबर, 2020 को शिवालिक हाथी अभयारण्य की अधिसूचना निरस्त करने का फैसला लिया ।

इस पत्र को जनहित याचिका के तौर पर लेते हुए उच्च न्यायालय में सुनवाई की गयी ।

उत्तराखंड के कुमांउ और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में 5400 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले शिवालिक हाथी अभयारण्य को 2002 में एक सरकारी आदेश के जरिए अधिसूचित किया गया था ।

वन विभाग के सूत्रों का कहना है कि शिवालिक हाथी अभयारण्य की अधिसूचना रद्द करने से जौलीग्रांट हवाई अड्डे के विस्तार सहित क्षेत्र में विकास गतिविधियों में बढ़ोत्तरी का रास्ता खुल जाएगा।

उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश भर में करीब एक दर्जन वन प्रभागों में विकास कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण में सहूलियत हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर