लाइव न्यूज़ :

नाइजीरियाई व्यक्तियों की कथित अवैध हिरासत को लेकर सूचना तलब

By भाषा | Updated: November 17, 2020 23:26 IST

Open in App

प्रयागराज, 17 नवंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के वकील से दो नाइजीरियाई व्यक्तियों की 24 सितंबर, 2019 से कथित तौर पर अवैध हिरासत में रखने के बारे में जानकारी मांगी है।

चिनासा विक्टर ओबिओहा और चीमा पॉल उगोचुकवा द्वारा उनकी पत्नियों के माध्यम से दायर की गई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर गत 10 नवंबर को सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति समित गोपाल ने यह आदेश पारित किया और इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 18 नवंबर, 2020 निर्धारित की।

इस रिट याचिका में आरोप लगाया गया है कि दोनों याचिकाकर्ताओं को अवैध रूप से सूरजपुर पुलिस लाइंस, 49 बटालियन, ग्रेटर नोएडा में 24 सितंबर, 2019 से हिरासत में रखा गया है। अदालत से इन दोनों को तत्काल प्रभाव से रिहाई का निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

याचिका के मुताबिक, इनमें से एक व्यक्ति की पत्नी वर्तमान में दिल्ली में ठहरी हुई है। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि इन व्यक्तियों को वर्तमान याचिका दायर किए जाने तक किसी भी अदालत में पेश नहीं किया गया और ना ही इन्हें हिरासत में लिए जाने के कारण के बारे में इनके रिश्तेदारों और यहां तक कि उनके अधिवक्ताओं को सूचित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर