लाइव न्यूज़ :

कोविड दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए एतिहाद एयरवेज को नोटिस जारी

By भाषा | Updated: December 6, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप पर बढ़ती चिंताओं के बीच, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन के लिए केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने पर, नयी दिल्ली जिले के अधिकारियों ने सोमवार को ‘एतिहाद एयरवेज’ को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

एयरलाइन के स्टेशन प्रबंधक से 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब मांगा गया है। वसंत विहार उप संभागीय मजिस्ट्रेट की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि एतिहाद की दो उड़ानों में, दो प्रतिशत यात्रियों की औचक जांच करने के नियम का पालन नहीं किया गया। नोटिस के अनुसार, रविवार और सोमवार को अबू धाबी से दिल्ली पहुंचने वाली एतिहाद एयरवेज की दो उड़ानों में उक्त नियम का पालन नहीं किया गया।

एयरलाइन के स्टेशन प्रबंधक से 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया, “नोटिस का उत्तर नहीं मिलने को गंभीरता से लिया जाएगा और यह माना जाएगा कि स्टेशन प्रबंधक के पास इसका कोई जवाब नहीं है तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य कानूनों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।”

हाल में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में नियमों के उल्लंघन के लिए जिला अधिकारियों ने तीन अन्य विमानन कंपनियों को नोटिस जारी किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने दिशा निर्देशों में कहा है कि जो अंतरराष्ट्रीय यात्री, ‘जोखिम वाले’ देशों से नहीं आ रहे हैं, उनमें से दो प्रतिशत की औचक कोविड जांच हवाई अड्डे पर की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे