लाइव न्यूज़ :

संभल में 20 किसानों को जारी नोटिस निरस्त

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:03 IST

Open in App

संभल (उप्र) 18 दिसंबर संभल में किसानों को पचास-पचास हजार रुपये मुचलके भरने की जारी की गई नोटिस शुक्रवार को पुलिस रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने निरस्‍त कर दी।

संभल के उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि सभी 20 किसानों को जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिस आज पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर निरस्‍त कर दी गई। उन्‍होंने बताया कि किसानों की ओर से यह प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ कि जल्दबाजी में हमें यह नोटिस जारी की गई है और पुलिस ने यह रिपोर्ट गहन जांच करके नहीं भेजी है, इसीलिए इस रिपोर्ट की गहन जांच करा दें।

उन्‍होंने बताया कि दोबारा जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट में यह अवगत कराया कि सभी किसानों से वार्ता की गई जिसमें किसानों के किसी बवाल में न पड़ने के आश्‍वासन के बाद नोटिस निरस्‍त कर दी गई।

एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि ''हमें हयात नगर पुलिस थाने से रिपोर्ट मिली थी कि कुछ व्यक्ति किसानों को उकसा रहे हैं और इससे शांति भंग होने की आशंका है और प्रत्येक से 50 लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया जाये, किसानों ने कहा कि यह बहुत ज्यादा है फिर दोबारा थानाध्यक्ष ने दूसरी रिपोर्ट दी जिसमें इन लोगों को 50-50 हजार रूपये के मुचलके से पाबंद किया गया था।''

जिन किसानों को नोटिस दिया गया, उनमें भारतीय किसान यूनियन (असली) संभल के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव और अन्य किसान नेता जयवीर सिंह, ब्रम्हचारी यादव, सतेंद्र यादव, रौदास और वीर सिंह शामिल हैं।

भारतीय किसान यूनियन (असली) संभल के जिला अध्यक्ष राज पाल सिंह यादव ने कहा था, ''हम यह मुचलके किसी भी हालत में नहीं भरेंगे चाहे हमें जेल हो जाए, चाहे फांसी हो जाए, हमने कोई गुनाह नहीं किया है।'' उल्‍लेखनीय है कि केंद्र के तीन कृषि क़ानूनों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो