लाइव न्यूज़ :

12वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी

By भाषा | Updated: June 16, 2021 22:00 IST

Open in App

चेन्नई, 16 जून मद्रास उच्च् न्यायालय ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले को चुनौती देने के लिए दायर जनहित याचिका पर बुधवार को नोटिस जारी करते हुए 23 जून तक जवाब तलब किया।

हालांकि, मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति ने फैसले पर अंतरिम रोक लगाने के याचिकाकर्ता के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और एक सप्ताह का नोटिस जारी करने का आदेश दिया। यह याचिका तिरुचेंदुर के वकील रामकुमार आदित्यन ने दाखिल की है।

याचिकाकर्ता ने वेबसाइट पर स्कूली शिक्षा सचिव द्वारा पांच जून को जारी विज्ञप्ति को गैर कानूनी करार देते हुए उसे रद्द करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया है कि वह सचिव और अन्य संबंधित विभागों को विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश दे जो दो महीने के रिफ्रेश्मेंट कक्षाएं चलाने के आधार पर परीक्षा कराने को लेकर अपनी अनुशंसा दे।

याचिकाकर्ता ने कहा कि 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा उत्तीर्ण घोषित करना गैर कानूनी और प्रावधानों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में कोविड-19 के मामले कम हो रहे हैं ऐसे में परीक्षाएं रद्द करने के बजाय बाद में करायी जा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है