लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की लड़की को ‘एसईएक्स’ अक्षर वाली पंजीकरण संख्या जारी करने पर नोटिस जारी

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने परिवहन विभाग को नोटिस जारी कर एक लड़की के दोपहिया वाहन के लिए प्रदत्त पंजीकरण संख्या में ‘एसईएक्स’ अक्षर बदलने को कहा है। लड़की का कहना है कि इन अक्षरों के चलते उसे “अत्यधिक परेशानी” का सामना करना पड़ रहा है।

डीसीडब्ल्यू ने विभाग से अपने जवाब में नई श्रृंखला के तहत पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या का उल्लेख करने को भी कहा है।

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मामला सामने आने के बाद पूरी श्रृंखला को रोक दिया गया है।

आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के हवाले से एक बयान में कहा गया, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इतने घटिया और अपमानजनक हो सकते हैं कि लड़की को इतना उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। मैंने परिवहन विभाग को इस समस्या के समाधान के लिए चार दिन का समय दिया है ताकि लड़की को और तकलीफ न हो।”

उन्होंने कहा, “मैंने परिवहन विभाग को 'सेक्स' शब्द वाली इस आवंटन श्रृंखला में पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या बताने के लिए कहा है।”

नोटिस में, मालीवाल ने विभाग से ऐसी सभी शिकायतों का ब्योरा भी मांगा हैं।

दिल्ली में दोपहिया वाहनों को 'एस' अक्षर से दर्शाया जाता है। और वर्तमान में, दोपहिया वाहनों के पंजीकरण के लिए प्रचलन में दो अक्षर 'ई' और 'एक्स' हैं। इसलिए, इन दिनों दिल्ली में दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेट पर 'एस' अक्षर और उसके बाद 'ईएक्स' लिखा होता है।

परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जिस किसी के पास इस सीरीज में रजिस्ट्रेशन नंबर है, वह इसे बदलवा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव