लाइव न्यूज़ :

धान खरीद पर केंद्र की ओर से अभी कुछ स्पष्ट नहीं : तेलंगाना सरकार

By भाषा | Updated: November 24, 2021 10:53 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 नवंबर तेलंगाना सरकार ने कहा है कि इस मौसम में तेलंगाना से धान की खरीद को लेकर केंद्र की ओर से कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व वाली सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह उबले हुए धान नहीं खरीदेगी।

धान खरीद और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपने कुछ कैबिनेट सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद हैं। राज्य के मंत्रियों और सांसदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल के साथ नयी दिल्ली में मंगलवार को अलग-अलग करीब साढ़े तीन घंटे तक लंबी चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने मंगलवार देर रात को यह जानकारी दी।

बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई है इसलिए चर्चा 26 नवंबर को भी जारी रहेगी। सीएमओ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘केंद्र सरकार ने इस मानसून में तेलंगाना के किसानों द्वारा काटे गए धान की खरीद के मुद्दे पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। केंद्रीय मंत्रियों ने कहा है कि वे 26 नवंबर को स्पष्ट करेंगे कि कितने सामान्य चावल खरीदे जाएंगे। हालांकि, केंद्र ने राव की इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है कि वार्षिक अनाज खरीद लक्ष्य की घोषणा पहले ही कर दी जानी चाहिए।

सीएमओ ने कहा कि राव के सुझाव की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने स्पष्ट किया कि अब से वार्षिक अनाज की खरीद मात्रा की घोषणा अग्रिम रूप से की जाएगी और नयी नीति अगले साल से लागू की जाएगी। नीति सभी राज्यों पर लागू होगी। केंद्र की धान खरीद नीति पर तेलंगाना सरकार और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल