लाइव न्यूज़ :

धान खरीद पर केंद्र की ओर से अभी कुछ स्पष्ट नहीं : तेलंगाना सरकार

By भाषा | Updated: November 24, 2021 11:08 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 नवंबर तेलंगाना सरकार ने कहा है कि इस मौसम में तेलंगाना से धान की खरीद को लेकर केंद्र की ओर से अभी कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व वाली सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आंशिक रूप से उबाल कर सुखाया गया चावल नहीं खरीदेगी।

धान खरीद और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपने कुछ कैबिनेट सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में हैं। राज्य के मंत्रियों और सांसदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल के साथ नयी दिल्ली में मंगलवार को अलग-अलग करीब साढ़े तीन घंटे तक लंबी चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने मंगलवार देर रात को यह जानकारी दी।

बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई है इसलिए चर्चा 26 नवंबर को भी जारी रहेगी। सीएमओ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘केंद्र सरकार ने इस मानसून में तेलंगाना के किसानों द्वारा काटे गए धान की खरीद के मुद्दे पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। केंद्रीय मंत्रियों ने कहा है कि वे 26 नवंबर को स्पष्ट करेंगे कि सामान्य चावल कितना खरीदा जाएगा। हालांकि, केंद्र ने राव की इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है कि वार्षिक अनाज खरीद लक्ष्य की घोषणा पहले ही कर दी जानी चाहिए।

सीएमओ ने कहा कि राव के सुझाव की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने स्पष्ट किया कि अब से वार्षिक अनाज की खरीद मात्रा की घोषणा अग्रिम रूप से की जाएगी और नयी नीति अगले साल से लागू की जाएगी। नीति सभी राज्यों पर लागू होगी। केंद्र की धान खरीद नीति पर तेलंगाना सरकार और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए